ब्रेकिंग न्यूज़
चिराग पासवान की राजनीति में अभी 'काटने-बांटने' का शोर नहीं, सामाजिक समरसता और विकास की बात! | कौन हैं रामानन्द चन्द, बने विधान परिषद के प्रमुख सचिव? | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक से केंद्र बैकफुट पर! पुनर्समीक्षा की तैयारी के बीच न्याय की लड़ाई तेज | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा! सरकार की पुनर्समीक्षा की तैयारी, कुंवर हरिवंश सिंह का दो टूक ऐलान—वापस लेने तक जारी रहेगी लड़ाई | हाईकोर्ट के बाद अब ‘ऊपर’ तक पहुंचा प्रदीप दुबे का मामला! कुर्सी बचाने वालों पर भी कस सकता है शिकंजा? | लंबे विवाद के बाद डॉ. राजेश सिंह की प्रमुख सचिव पद से विदाई, वित्त नियंत्रक को मिला कार्यभार | संस्कारों की पाठशाला में सजी प्रतिभाओं की दुनिया, बाल मेले में बच्चों ने दिखाई सृजनशीलता | आस्था के सागर में उमड़ा जनसैलाब, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने मांगी परिवार की खुशहाली | चिराग पासवान की राजनीति में अभी 'काटने-बांटने' का शोर नहीं, सामाजिक समरसता और विकास की बात! | कौन हैं रामानन्द चन्द, बने विधान परिषद के प्रमुख सचिव? | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक से केंद्र बैकफुट पर! पुनर्समीक्षा की तैयारी के बीच न्याय की लड़ाई तेज | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा! सरकार की पुनर्समीक्षा की तैयारी, कुंवर हरिवंश सिंह का दो टूक ऐलान—वापस लेने तक जारी रहेगी लड़ाई | हाईकोर्ट के बाद अब ‘ऊपर’ तक पहुंचा प्रदीप दुबे का मामला! कुर्सी बचाने वालों पर भी कस सकता है शिकंजा? | लंबे विवाद के बाद डॉ. राजेश सिंह की प्रमुख सचिव पद से विदाई, वित्त नियंत्रक को मिला कार्यभार | संस्कारों की पाठशाला में सजी प्रतिभाओं की दुनिया, बाल मेले में बच्चों ने दिखाई सृजनशीलता | आस्था के सागर में उमड़ा जनसैलाब, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने मांगी परिवार की खुशहाली |
हाइलाइट न्यूज़
किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार • मुख्यमंत्री के संभावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक • हल्दी में करक्यूमिन बनने में लगते हैं पूरे 24 महीने: वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. टी. पी. तिवारी • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बाल संस्कारशालाओं के सैकड़ों बच्चों का होगा सामूहिक योगाभ्यास • सनातन धर्म के प्रसार हेतु लखनऊ में आश्रम निर्माण की योजना पर विचार • जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान पर समीक्षा बैठक संपन्न • टिकरी बॉर्डर के पास विकास का दावा बेदम, लेखराम पार्क और सर्वोदय कन्या विद्यालय के रास्ते बने दुश्वारी का सबब • चुनाव आयोग पर कांग्रेस के हमलों पर भड़के सुधांशु त्रिवेदी, बोले— 'आपातकाल के 50 साल बाद भी नहीं बदली मानसिकता' • किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार • मुख्यमंत्री के संभावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक • हल्दी में करक्यूमिन बनने में लगते हैं पूरे 24 महीने: वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. टी. पी. तिवारी • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बाल संस्कारशालाओं के सैकड़ों बच्चों का होगा सामूहिक योगाभ्यास • सनातन धर्म के प्रसार हेतु लखनऊ में आश्रम निर्माण की योजना पर विचार • जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान पर समीक्षा बैठक संपन्न • टिकरी बॉर्डर के पास विकास का दावा बेदम, लेखराम पार्क और सर्वोदय कन्या विद्यालय के रास्ते बने दुश्वारी का सबब • चुनाव आयोग पर कांग्रेस के हमलों पर भड़के सुधांशु त्रिवेदी, बोले— 'आपातकाल के 50 साल बाद भी नहीं बदली मानसिकता' •
Uncategorized English

क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मना मकर संक्रांति का त्यौहार,खेल कूद का आयोजन

D

Dainik India News

• 9873 views
धनञ्जय पाण्डेय/दैनिक इंडिया न्यूज़

मधुबन,मऊ। तहसील क्षेत्र के विभिन्न अंचलों में मकर संक्रांति का पर्व रविवार को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कहीं खेलकूद प्रतियोगिता,कहीं सहभोज तो कहीं खिचड़ी पर चर्चा जैसे आयोजनों के माध्यम से लोगों ने एक दूसरे को आस्था के इस पर्व पर बधाई दी। तहसील क्षेत्र के चक बिलायत दरगाह में मां शक्ति सेवा ट्रस्ट के तत्वाधान में एक खेलकूद प्रतियोगिता व खिचड़ी सहभोज का आयोजन किया गया। खेल प्रतियोगिता में जिम्नास्टिक सहित विभिन्न खेलकूद से जुड़े क्षेत्र के दर्जनों किशोरों ने भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा टी शर्ट प्रदान कर उन्हें पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पधारे पूर्व विधान परिषद सदस्य रामजतन राजभर ने अपने उद्बोधन में कहा कि मानव जीवन में शिक्षा के साथ साथ खेल का विशेष महत्व है। शिक्षा मानव को जहां शिक्षित व संस्कारित बनाती है, वहीं खेल उसे समाज का अनुशासित नागरिक बनाने में महती भूमिका निभाता है।
विशिष्ट अतिथि निर्वतमान सपा जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव ने कहा कि विलुप्त हो रहे गांव गिरांव के इस खेलों की प्रतियोगिता आयोजित कर आयोजक सुनील राजभर उर्फ मुन्ना प्रधान ने उन्हें पुनर्जीवित करने का काम किया है जो कि एक सराहनीय प्रयास है। अन्य लोगों को भी इससे प्रेरणा लेकर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने चाहिए।
इस अवसर पर पर शिक्षाविद डा० श्रीकांत पांडेय, दिनेश चंद उर्फ गुड्डू चौधरी, चन्द्रकिशोर पांडेय, जंगशेर बहादुर राणा, वीरेंद्र यादव, चंद्रकांत मौर्य, कैलाश राजभर, अंकित राय, विजय प्रकाश यादव, शम्भूनाथ राजभर, अमीश राजभर, पब्बर यादव, रामपुकार, मखडू राजभर आदि मौजूद रहे।
जंगशेर बहादुर राणा के संचालन में चले इस कार्यक्रम में आयोजक सुनील राजभर उर्फ मुन्ना प्रधान ने अतिथियों को अंग वस्त्र प्रदान करते हुए सभी आगन्तुकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!