ब्रेकिंग न्यूज़
पुलिस आख्या पर न्यायालय का सवाल: हस्ताक्षर किस अधिकारी के हैं? | UPITS के चतुर्थ संस्करण का भव्य शुभारंभ, ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी की ओर बढ़ता उत्तर प्रदेश : जितेन्द्र प्रताप सिंह | ग्रेटर नोएडा से दुनिया के बाजार पर यूपी की दस्तक यूपीआईटीएस-2026 का आगाज; छह साझेदार देशों के साथ 90 देशों की कारोबारी भागीदारी, 2,400 से अधिक प्रदर्शकों ने खोला उत्तर प्रदेश के हुनर का वैश्विक मंच | वंदे मातरम् के स्वर से गूंजा समर्थ भारत का प्रशिक्षण केंद्र | जन्मदिवस पर सेवा और श्रद्धा का संगम, मयूर विहार श्रीराम मंदिर में हुआ विशाल भंडारा | नए वादों की बाढ़ के बीच 18,535 मामलों का निस्तारण, मऊ में घटा राजस्व वादों का बोझ | कलराज मिश्र की पत्नी के निधन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि | 22 साल की वित्तीय यात्रा से साहू ग्रुप की रणनीतिक कमान तक पहुंचे रोहित कुमार बाजपेयी | पुलिस आख्या पर न्यायालय का सवाल: हस्ताक्षर किस अधिकारी के हैं? | UPITS के चतुर्थ संस्करण का भव्य शुभारंभ, ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी की ओर बढ़ता उत्तर प्रदेश : जितेन्द्र प्रताप सिंह | ग्रेटर नोएडा से दुनिया के बाजार पर यूपी की दस्तक यूपीआईटीएस-2026 का आगाज; छह साझेदार देशों के साथ 90 देशों की कारोबारी भागीदारी, 2,400 से अधिक प्रदर्शकों ने खोला उत्तर प्रदेश के हुनर का वैश्विक मंच | वंदे मातरम् के स्वर से गूंजा समर्थ भारत का प्रशिक्षण केंद्र | जन्मदिवस पर सेवा और श्रद्धा का संगम, मयूर विहार श्रीराम मंदिर में हुआ विशाल भंडारा | नए वादों की बाढ़ के बीच 18,535 मामलों का निस्तारण, मऊ में घटा राजस्व वादों का बोझ | कलराज मिश्र की पत्नी के निधन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि | 22 साल की वित्तीय यात्रा से साहू ग्रुप की रणनीतिक कमान तक पहुंचे रोहित कुमार बाजपेयी |
हाइलाइट न्यूज़
National conference on sustainable development at S.M.S.Lucknow • वाराणसी जंक्शन पर किलाबंदी चेकिंग: 313 बिना टिकट यात्री पकड़े गए, ₹2.21 लाख का राजस्व वसूला • यूजीसी के नवीन विनियमों पर उभरा राष्ट्रव्यापी असंतोष, केंद्र का आश्वासन और उससे जन्म लेता वैचारिक द्वंद्व • ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा की सख्ती: वायरल वीडियो प्रकरण में लिया त्वरित संज्ञान, • मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? • समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभुतियों को  प्रगति विचारधारा फाउंडेशन ने किया  सम्मान • आपको और आपके परिवार को दशहरा 2021 की हार्दिक बधाई-आसिया • मुख्यमंत्री ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयन्ती पर 75 मोटर साइकिल सवारों की रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया • National conference on sustainable development at S.M.S.Lucknow • वाराणसी जंक्शन पर किलाबंदी चेकिंग: 313 बिना टिकट यात्री पकड़े गए, ₹2.21 लाख का राजस्व वसूला • यूजीसी के नवीन विनियमों पर उभरा राष्ट्रव्यापी असंतोष, केंद्र का आश्वासन और उससे जन्म लेता वैचारिक द्वंद्व • ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा की सख्ती: वायरल वीडियो प्रकरण में लिया त्वरित संज्ञान, • मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? • समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभुतियों को  प्रगति विचारधारा फाउंडेशन ने किया  सम्मान • आपको और आपके परिवार को दशहरा 2021 की हार्दिक बधाई-आसिया • मुख्यमंत्री ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयन्ती पर 75 मोटर साइकिल सवारों की रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया •
लेख / शोध English

NET SCAIM: एसटीएफ ने आरोपी विधायक को गिरफ्तार किया

D

Dainik India News

• 5996 views
NET SCAIM: एसटीएफ ने आरोपी विधायक को गिरफ्तार किया

दैनिक इंडिया न्यूज़, लखनऊ: नीट परीक्षा में गड़बड़ी के बाद पेपर लीक मामले ने काफी सुर्खियां बटोरी हैं। इस बीच, ओम प्रकाश राजभर की पार्टी सुभासपा के विधायक बेदीराम का नाम भी पेपर लीक मामले में सामने आया है, जिसके बाद प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अब बेदीराम की गिरफ्तारी की मांग की है। इसी कड़ी में, बेदीराम से जुड़ी दशकों पुरानी घटना की यादें ताजा हो गई हैं, जब नाटकीय ढंग से उन्हें लखनऊ से गिरफ्तार किया गया था।

जैसे-जैसे पेपर लीक मामले को लेकर विरोध तेज हो रहा है, नए खुलासे सामने आ रहे हैं। सुभासपा से विधायक बेदीराम भी इस मामले में घिरते नजर आ रहे हैं। लगभग एक दशक पहले, बेदीराम पहली बार एसटीएफ के रडार पर आए थे और उनकी गिरफ्तारी की कहानी तब भी सुर्खियों में रही थी।

जब नाटकीय ढंग से हुई थी गिरफ्तारी

वर्ष 2011 में लखनऊ में सुभासपा विधायक बेदीराम की गिरफ्तारी हुई थी। एसटीएफ ने बड़े ही नाटकीय तरीके से बेदीराम को उनके घर से गिरफ्तार किया था। इस पूरे मिशन की अगुवाई कर रहे थे तत्कालीन एसटीएफ एसपी संतोष कुमार सिंह। एसटीएफ की टीम लंबे समय से बेदीराम की गिरफ्तारी के लिए जाल बुन रही थी, जिसके तहत एक खास योजना बनाई गई थी।

उस समय बेदीराम किसी से मिलते-जुलते नहीं थे। योजना के अनुसार, एसटीएफ की टीम ने मांगलिक कार्यक्रम में तिलकधारी का वेश धारण करके जखनिया स्थित उनके घर पर पहुंची। इस योजना के तहत एसटीएफ ने मिठाई और फलों की टोकरी के साथ बेदीराम के घर पर पहुंचे और खुशियों का माहौल देखकर उनके साथ अच्छे से पेश आए। अचानक एसटीएफ ने अपना असली परिचय दिया और बेदीराम को गिरफ्तार कर लिया।

कई राज्यों में फैला नेटवर्क

आरोप है कि बेदीराम का नेटवर्क यूपी समेत कई अन्य राज्यों में भी फैला हुआ था। उनके खिलाफ पुख्ता सबूत मिलने के बाद तत्कालीन सरकार ने उनकी गिरफ्तारी के लिए हरी झंडी भी दी थी। हालांकि, बेदीराम की गिरफ्तारी इतना आसान नहीं था, क्योंकि उनके गुर्गे सक्रिय थे और गिरफ्तारी से पहले ही उन्हें सूचित कर देते थे। एसटीएफ ने उनकी गिरफ्तारी के लिए एक खास योजना बनाई थी। इसी दौरान, बेदीराम ने उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में कई लोगों को नौकरियां भी दिलवाई थीं, जो आज भी पदों पर कार्यरत हैं। उस दौर में बेदीराम की पहचान पूर्वांचल में एक बड़े "नटवरलाल" के रूप में बनने लगी थी।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!